IAS Pooja Singhal Case:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल हुई गिरफ्तार

0 1,055
IAS Pooja Singhal Case:पूजा सिंघल मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार किया गया है । बुधवार की शाम ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया । गिरफ्तारी के पूर्व ईडी कार्यालय में पूजा सिंघल की मेडिकल टेस्ट हुआ । ईडी की अब तक की जांच में पूजा सिंघल व उनके पति अभिषेक झा को मनी लाउंड्रिंग मामले में दोषी माना गया है । ईडी आईएएस पूजा सिंघल को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करने वाली है । अदालत ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है । आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। ईडी पूजा को गुरुवार की सुबह अपने कब्जे में लेकर जांच – पड़ताल करने वाली है । बतादें कि इससे पहले ईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूजा सिंघल व अभिषेक झा के विदेश जाने पर रोक संबंधी पत्र भी सीबीआई को समन किया गया था । इसमें लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने को कहा गया है । ईडी ने पूजा सिंघल और उनके पति के पति के करीबी सीए सुमन कुमार की ओर से पूछताछ के दौरान दिए गए बयानों को आधार मानते हुए मनी लाउंड्रिंग मामले इनका हाथ माना गया है ।

पूजा सिंघल मामले में ईडी की टीम ने बुधवार को कोलकाता में अभिजीत सेन के ठिकानों पर छापा मारा है । सूत्रों के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन व इंटीरियर डिजाइनिंग के कारोबारी अभिजीत ने झारखंड के कई ब्यूरोक्रेट्स के भारी मात्रो में invest किया था । अभिजीत की तलाश भी ईडी को थी, लेकिन बुधवार को वह हाथ नही लग पाया । ईडी की पांच टीमों ने कोलकाता में सेन के जोधपुर पार्क स्थित आवास समेत अन्य जगहों पर छापा मारा है । । ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, पूजा सिंघल से जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस की जांच में आए तथ्यों के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान भी कई सबूत मिलने के बाद ही ईडी ने पूजा सिंघल को धर -दबोच लिया है ।

Also Watch:- IAS Pooja Singhal Arrested: Jharkhand ED Raid | मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल हुई गिरफ्तार

Also Read:Yogi Adityanath :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को सख्त निर्देश ,कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.