बारिश से कई राज्‍य तरबतर! 24 घंटों के लिए IMD का अलर्ट जारी!

0 229

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में मानसून विदाई से पहले फिर से तरबतर कर रहा है। मध्‍यप्रदेश, उत्‍तरप्रदेश राजस्थान समेत देश की राजधानी दिल्‍ली सहित कई हिस्सों में लगातार बारिश (Rain) हो रही है और यहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस (Delhi-Gurugram Express) पर बारिश के चलते जााम की स्थिति बनी हुई तो वहीं भोपाल में भी सुबह से बारिश हो रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई जगह मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई वहीं फिरोजाबाद (Firozabad) में सौ से ज्यादा गाड़ियां डूब गईं। बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ (Flooding) से लोगों की मुश्किलें (difficulties) बढ़ गईं हैं। भारी बारिश को लेकर नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। डीएम ने अलर्ट जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 2 दिन से हो रही भारी बारिश (Heavy rain) के चलते फैसला लिया गया है।

मुरैना के आदिवासी विकास खण्ड पहाडग़ढ़ के जंगल व ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिवस से लगातार वर्षा हो रही है। इससे क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। सोन नदी का पानी रपटा के ऊपर चार फिट आ जाने से लगभग एक दर्जन गांवों का पहाडग़ढ़ से सम्पर्क टूट गया है। यह पानी सैकड़ों बीघा खरीफ फसल के खेतों में प्रवेश कर गया है। इससे सब्जी की फसल भी बर्बाद हो गई है। विदित हो कि सोन नदी के इस रपटे पर पूर्व में भी कई घटनायें हो चुकीं हैं। मुरैना जिले में लगातार रूक-रूक कर हो रही वर्षा के कारण खरीफ की फसल पर संकट छा रहा है। इस वर्षा का विशेष प्रभाव पहाडग़ढ़ क्षेत्र में देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों में 16.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। शहरी क्षेत्रों में आवागमन व काम-काज पर जहां प्रभाव देखा गया है, वहीं पहाडग़ढ़ की सोन नदी तेज उफान पर है। पहाडग़ढ़ किले के पीछे बने रपटे पर 4 फुट पानी आ गया है। इससे क्षेत्र के एक दर्जन गांव तिलोंजरी, कहारपुरा, तीर्थ स्थान हनुमान मंदिर, खडरियापुरा, जाजीपुरा, मानपुर, बहराई, निरार, बघेवर, रामनगर, गूलापुरा का सम्पर्क पहाडग़ढ़ से टूट चुका है।

पश्चिम राजस्थान और कच्छ के बाद अब मानसून के लौटने में देरी हो रही है। गुरुवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी बादल मेहरबान हो सकते हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। ओडिशा, दिल्ली सहित कई स्थानों पर आज भी बारिश के आसार है।

राजस्थान में मानसून ने जाते जाते भारी बारिश की है। गत दिवस तेज बरसात के चलते धौलपुर में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। आसपास के जिलों में भी भारी बारिश हुई है। वहीं ओडिशा, दिल्ली सहित कई स्थानों पर आज भी बारिश के आसार हैं। वहीं बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है औश्र तेज हवा चलने के आसार हैं। यूपी में कई इलाकों में भी बारिश हुई है। इसी बीच बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद में दो जगह दीवार गिरने से 6 लोगों की हुई मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली/गरज और भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की या मध्य बारिश होने की संभावना है, जबकि, मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को यह स्थित बन सकती है। इसके अलावा गुरुवार को मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 26 सितंबर तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बिजली/गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

दूसरी ओर हरियाणा में भी आज बिजली/गरज और भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावनाएं हैं। साथ ही राजस्थान में शुक्रवार तक यह स्थिति बन सकती है। राजधानी दिल्ली में भी आज मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.