मुरादाबाद में विवाहिता ने देवर पर दुराचार करने और पति पर तीन तलाक देने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

0 670

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके देवर ने घर में अकेला पाकर उसके साथ पर दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने भोजपुर पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए, जिसके बाद सोमवार रात्रि में थाना पुलिस ने आरोपित पति और देवर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

थाना भोजपुर के गांव निवासी महिला का निकाह 19 मई 2021 को रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से देवर उसके ऊपर बुरी नजर रख रहा था। कई बार उसने महिला के साथ अश्लीलता की। शिकायत ससुराल वालों से की तो उसे गंभीरता से नहीं लिया।

पीड़िता के अनुसार, चार जून को पति गन्ना मिल में ड्यूटी पर गया था। उसी दौरान देवर ने दुष्कर्म किया साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति से इसकी शिकायत की। आरोप है कि पति ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे ही भला-बुरा कहा। बाद में मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश भोजपुर एसओ को दिए। जिसके बाद सोमवार रात्रि में भोजपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति और देवर के विरुद्ध मुकदमा पंतीकृत कर लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.