नोएडा में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मछुआ समाज के कल्याण हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना और अन्य योजनाओं से आर्थिक उत्थान का रोडमैप प्रस्तुत

0 687

मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश के माननीय मंत्री डॉ. संजय निषाद जी ने पत्रकारों से की वार्ता

मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मा0 मंत्री डॉ. संजय निषाद ने आज शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर-38, नोएडा में पत्रकारों से वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
डॉ. निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआ समाज एवं मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के आर्थिक उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, सघन मत्स्य पालन एरिएशन योजना, मोपेड आइस बॉक्स योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा ग्राम सभा तालाबों के पट्टे संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। जिले में सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ग्राम सभा के तालाबों का पट्टा समयबद्ध ढंग से आवंटित हो सके। मंत्री जी ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वित्तीय वर्ष में गौतम बुद्ध नगर जिले ने सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मछुआ समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं से जुड़ें और विशेषकर किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.