पर्थ टेस्ट पर शिकंजा कसता हुआ भारत, यशस्वी जायसवाल ने जमाया अर्धशतक

0 370

नई दिल्ली : इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। भारत के 150 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रनों पर सिमट गया है। दूसरी पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने भारत को तगड़ी शुरुआत दी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत की लीड 150 के करीब है।

बात भारतीय गेंदबाजी की करें तो, भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह चमके जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं हर्षित राणा को तीन सफलताएं मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26 रनों के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। इससे पहले टीम इंडिया ने नीतिश रेड्डी और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर 150 रन बोर्ड पर लगाए थे। केएल राहुल फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करने के बाद 42 रन बना लिए हैं। यशस्वी 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 38वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल अर्धशतक से कुछ ही रन दूर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.