IPL 2024: विराट कोहली ने 7 गेंद की पारी में ही रचा इतिहास, रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

0 39

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली पहले से ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने शानदार करियर में शामिल कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ईडन गार्डन्स पर कोई कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने तेज शुरुआत की लेकिन विवाद फैसले की वजह से विराट को पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि अपनी 7 गेंदों की पारी में ही विराट ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

विराट कोहली के आईपीएल में 250 छक्के पूरे हो गए हैं। कोहली लीग में 250 छक्के लगाने वाले चौथे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 357 छक्के हैं। उनके बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 275 छक्के लगाए हैं। एबी डिविलियर्स इस मामले में 251 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विराट जल्द ही संन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स से आने निकल जाएंगे।

विराट कोहली 2008 से शुरू हुई आईपीएल के सभी सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़े हुए हैं। वो आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 250 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 7 गेंदों में 18 रन बनाकर हासिल की, जिसमें उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। कोहली के बाद इस मामले में क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल में आरसीबी के लिए ही 239 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है लेकिन विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 8 मैच में आरसीबी के लिए विराट के बल्ले से 379 रन निकले हैं। उन्होंने ये रन 63 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस सीजन कोहली 16 छक्के भी मार चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.