‘उमराव जान’ के गाने पर जाह्नवी कपूर बनी रेखा, दिखाया जबरदस्त डांस मूव्स

0 193

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री डांसिंग में भी काफी रूचि रखती है और वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने डांस प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो फिल्म ‘उमराव जान’ के मशहूर गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

इस गाने पर ओरिजिनल में एक्ट्रेस रेखा ने डांस किया था। वहीं अब जाह्नवी कपूर के इस डांस को देखकर फैंस रेखा को याद कर रहे हैं। वीडियो के साथ ही अभिनेत्री ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘इसे शाब्दिक रूप से एक साथ रखने की कोशिश कर रही हूं।’

उनके इस दिलकश अदा को देखकर फैंस उनपर फिदा हो रहे है। अब तक उनके इस पोस्ट को नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस उनके डांस को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.