Job: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

0 554

सरकारी नौकरी: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, RIMS, रांची ने चौकीदार, प्यून, स्वीपर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए 19 जून 2022 शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन आवेदन जमा किए जा सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स भर्ती संबंधित सभी डिटेल जैसे की योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विवरण नीचे चेक कर सकते हैं। कुल 230 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें जमादार, प्यून, क्लीनर, इंबलवार, मर्चरी असिस्टेंट, स्ट्रक्चर मैन, वॉशर एवं लैब बॉय के एक-एक पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त इनमें चौकीदार के 2, नाइटवॉचमैन के 3, लैब अटेंडेंट के 30, कुक के 2, असिस्टेंट के 6, रूम असिस्टेंट के 144, असिस्टेंट स्वीपर के 2, प्यून के 9, गेटकीपर के 12, गार्डनर के 8 एवं लैब असिस्टेंट के 4 पद सम्मिलित हैं।

शैक्षणिक योग्यता:-
पदों के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा:-
उपरोक्त पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:-
पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में प्रारंभिक एवं मुख्य पेपर सम्मिलित होंगे।

ऐसे करें आवेदन:-
पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, RIMS, Ranchi – 834009 के पते पर भेजना होगा। ध्यान दें कि आवेदन पत्र 19 जून 2022 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.