पत्नी के चरित्र पर शक करता था जॉनी, हत्या कर खुद ही पहुँच गया थाने

0 114

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पति अपनी पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंच गया। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर आरोपी को अदालत में पेश किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। महिला की आरोपी के साथ दूसरी शादी हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सदाफल गांव का है। 28 वर्षीय जॉनी ने रविवार देर रात अपनी पत्नी प्रियंका को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर थाने पहुंच गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी वहां पहुंच गए। पिता सोमपाल की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर अदालत में पेश किया। प्रभारी राजीव चौधरी ने जानकारी दी है कि आरोपी जॉनी ने गृहक्लेश के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, जॉनी अपनी पत्नी प्रियंका के चरित्र पर संदेह करता था। जिसे लेकर दोनों के बीच बहुत समय से झगड़ा चल रहा था। विवाहिता प्रियंका की लगभग 5 वर्ष पूर्व जॉनी से दूसरी शादी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, प्रियंका की शादी पहली बार साल 2015 में हुई जॉनी के बड़े भाई दीपक के साथ हुई थी। दोनों का बेटा भी था। मगर ट्रेन के चपेट में आने से दीपक की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों ने प्रियंका की शादी देवर जॉनी के साथ करा दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.