वैलेंटाइन डे के विरोध में फिर आई करणी सेना सामने

0 895

करणी सेना अलीगढ़ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन करणी सेना के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में वैलेंटाइन डे के विरोध का निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैलेंटाइंस डे पाश्चात्य संस्कृति का पर्व है जो कि हमारी भारतीय संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है वैलेंटाइंस डे की आड़ में बड़ी संख्या में हिंदू किशोरियाँ लव जिहाद जैसी घटना का शिकार बन जाती हैं।

जिसे करणी सेना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अतः बैठक में निर्णय लिया गया कि लव जिहाद की घटनाओं को बढ़ने से रोकने के लिए करणी सेना के पदाधिकारी शहर के विभिन्न पार्कों व स्थानों पर जाकर वैलेंटाइन डे का विरोध करेंगे। बैठक में जितेंद्र राघव,कुलदीप राघव,कमल गुप्ता,संजीव सिंह,नितिन चौधरी,हिमांशु पण्डित,प्रणय शर्मा,संजय चौधरी,मनोज कुमार,अजय चौहान,तरुण कुमार,अवनीश राघव,आशीष चौहान,संजय चौहान सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिकों उपस्थित थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.