KL Rahul-Athiya Shetty Wedding:आथिया शेट्टी के घर जल्द बारात लेकर जाएंगे केएल राहुल..जानिए कब गूंजेगी सुनील शेट्टी के घर शहनाई..

0 917

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding:लगता है बॉलीवुड में इस पूरे साल शहनाइयां गूंजने वाली है। साल के शुरआत में पहले कटरीना-विक्की की शादी हुई। उसके बाद विक्रांत मेस्सी ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बांध गए। अभी हाल ही में BTown का सबसे प्यारा जोड़ा यानि की रणबीर-आलिया भी एक दूसरे के हो गए। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी अपना नाम दर्ज़ करवाने वाले है।

दोनों अक्टूबर में टी-20 के मैच बाद शादी शादी के बंधन में बांध सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों साल के आखिर तक साउथ इंडिया रीति रिवाज़ो के साथ शादी कर सकते है। आपको बता दें की सुनील शेट्टी एक मंग्लोरियन तुलू परिवार से है तो वहीं केएल राहुल भी मैंगलोर से तलूक रखते है। हालांकि, अभी तक दोनों परिवारों ने शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन दोनों ही परिवारों को इनके रिश्ते से कोई एतराज़ नहीं है।

आपको बता दें की आथिया शेट्टी और केएल राहुल तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। तबसे उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ बहुत ही प्यारी प्यारी तस्वीरें भी शेयर करते है। कुछ दिनों पहले आथिया और सुनील शेट्टी, केएल राहुल को चीयर करने के लिए स्टेडियम भी गए थे।

Also Watch:-Lock Upp |Munawar Faruqui |Prince Narula |Anjali Arora |Payal Rohatgi | Kangana Ranaut

Also Read:-Jahangirpuri Violence:सुप्रीम कोर्ट ने दिया अंतरिम आदेश, जहांगीरपुरी में 14 दिन तक नहीं चलेगा बुलडोजर

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.