यूपी में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

0 500

लखनऊ: यूपी में बारिश का सिलासिला अभी थमने वाला नहीं है। अगले दो दिनों तक कहीं माध्यम तो कहीं भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। मौसम की मानें तो मॉनसून सक्रिय है। ऐसे में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद बनी रहेंगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार 24 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी अंचल में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी अंचलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार 25 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है।

26 से 29 अगस्त के बीच भी पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर तथा पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 24 घंटों में सबसे अधिक 23 सेंटीमीटर बारिश खीरी के मुहम्मदी में दर्ज की गई। संभल के धनारी थाना क्षेत्र में मकान गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई तो नखासा थाना क्षेत्र में मकान गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.