दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की माँ मार्च में एक बच्चे को देंगी जन्म

0 74

मुंबई : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की माँ मार्च में एक बच्चे को जन्म देंगी । दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली है। इस बात की पुष्टि परिवार की ओर से की गई है। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और 2022 में हुई उनकी हत्या के बाद उनके मां-बाप अकेले रह गए थे। ऐसे में दोनों ने आईवीएफ की सहायता से दोबारा पैरेंट्स बनने का फैसला लिया।

29 मई, 2022 में सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह अपनी गाड़ी में थे और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मार दिया गया था। उनकी हत्या से उनका परिवार टूट गया था। मूसेवाला के पिता ने ऐलान किया था कि उनके बेटे के जो गाने रह गए वह आने वाले कई सालों तक उन्हें रिलीज करेंगे। हुआ भी ऐसा ही, सिद्धू की मौत के बाद भी उनके गाने रिलीज हो रहे हैं।

इसके बाद उनके माता-पिता बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। अब उन्होंने आईवीएफ की मदद से बेबी कंसीव करने का फैसला किया और उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट मिला। बताया जा रहा है कि मार्च में इस परिवार में नन्हा मेहमान आने वाला है। हालांकि उनके माता-पिता ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सिद्धू मूसेवाला का क्रेज आज भी युवाओं में उतना ही है। मूसेवाला अपने गाने खुद लिखा करते थे और बनाते थे। उन्हें सबसे धनी पंजाबी गायकों में से एक माना जाता था। उनकी हत्या के बाद भी उनके कई गाने रिलीज और हिट हुए।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से मैदान में हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनके राजनीति में आने से कुछ नहीं बदलेगा। हाल ही में, चरण कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया था और खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के लिए न्याय भी मांगा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धू मूसेवाला, दीप सिद्धू और शुभकरण सिंह की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.