Lucknow News: लखनऊ के जौहरी को कोरियर के जरिए रंगदारी की चिट्ठी मिली

0 424

लखनऊ । यहां के एक जौहरी को एक कोरियर के जरिए जिंदा कारतूस के साथ रंगदारी की चिट्ठी मिली है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर में एक आभूषण की दुकान के मालिक आकाश गुप्ता को एक कोरियर के जरिए धमकी भरी चिट्ठी मिली। जब उन्होंने पत्र खोला तो उसमें एक जिंदा कारतूस मिला।

गुप्ता ने कहा, “जबरन वसूली करने वाले ने 5 लाख रुपये की मांग की है और मुझे जान से मारने की धमकी दी है।” उन्होंने कहा कि एक निजी कोरियर कंपनी का एक डिलीवरी मैन उनकी दुकान पर आया और उन्हें पत्र थमा दिया। उन्होंने कहा, “पत्र पढ़ने के बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मेरी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।”

पत्र में भेजने वाले का नाम विजय जायसवाल और पता लखनऊ जेल दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार दी जाएगी। जौहरी को जेल भेजने वाले को रुपये सौंपने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि 12 साल पहले आकाश के भाई की हत्या कर दी गई थी और उसका शव बाराबंकी जिले में मिला था। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

2019 में उनके चचेरे भाई के आभूषण की दुकान में डकैती हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। एडीसीपी (मध्य) राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.