बीमारी पर सरकार ने लगाया मरहम, कैंसर, डायबिटीज की दवाएं होंगी 70 प्रतिशत सस्ती

0 499

नई दिल्ली। कैंसर (cancer), मधुमेह (diabetes), हृदय रोगियों (heart patients) के लिए राहतभरी खबर है। केंद्र सरकार (central government) इन बीमारियों सहित कई गंभीर बीमारियों ( critical diseases) की दवा (medicine) की कीमतों (prices) में 70 फीसदी की कटौती (deduction) कर सकती है। इसके लिए सरकार (government) ने कुछ प्रस्ताव तैयार किए हैं, लेकिन घोषणा को लेकर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र कुछ महत्वपूर्ण दवाओं की ऊंची कीमतों (prices) को लेकर चिंतित है और उन्हें नियंत्रित करने का इच्छुक है। एक सूत्र ने कहा कि प्रस्ताव पारित होने के बाद कीमतों (prices) में 70 फीसदी तक की कटौती की जाएगी। केंद्र आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) 2015 को संशोधित करने के लिए भी काम कर रहा है, ताकि उन दवाओं को शामिल किया जा सके, जो वर्तमान में व्यापक प्रचलन में हैं। केंद्र सरकार लंबी अवधि के लिए रोगियों द्वारा उपयोग की जाने वाली दवाओं पर उच्च व्यापार मार्जिन को सीमित करने पर भी विचार कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चर्चा के लिए 26 जुलाई को बैठक बुलाई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.