Madhya Pradesh : 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीती प्रीति सूरी:15 साल बाद कटनी को मिला निर्दलीय महापौर

0 616

Madhya Pradesh : कटनी में महापौर के वोटों की गणना पूरी हो चुकी है, जिसमें कटनी नगर निगम में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी प्रीति सूरी की जीत हुई है। प्रीति सूरी बीजेपी की बागी प्रत्याशी हैं। यहां पहली बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी महापौर बना है। प्रीति सूरी ने 45648 वोट पाकर 5 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को हराकर जीता हासिल की है।

इसके पहले कटनी पिछले 10 सालों से भाजपा का कब्जा था। वहीं यहां के 45 वार्डों में से 27 पर बीजेपी ने जीत हासिल की हैं। 15 पर कांग्रेस का कब्जा है (Madhya Pradesh)। इसके ये साफ है कि यहां बोर्ड बीजेपी बनाएगी।

कटनी नगर निगम क्षेत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र में आता है, इस लिहाज से कटनी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई थी। अब महापौर की दौड़ में बीजेपी की हार से पार्टी को झटका लगा है।

 

यह भी पढ़े :Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.