Maharashtra Bulldozer : उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी जेसीबी (बुलडोज़र) बना चर्चा का विषय

0 688

Maharashtra Bulldozer : जेसीबी यानी बुलडोज़र उत्तर प्रदेश चुनाव से ट्रेन्डिंग में है, ऐसा ही नजारा देखने मिला है ,महाराष्ट्र में जहां बीड जिले में शिवसेना पार्टी के जिला प्रमुख का स्वागत अनोखे तरीके से किया गया, बता दें कि पिछले 4 महीनो से शिवसेना जिला प्रमुख का पद रिक्त था आखिरकार 4 महीने बाद शिवसेना के कार्यकर्ता अनिल जगताप को इस रिक्त पद की कमान सौंपी गयी, मंगलवार दोपहर जैसे ही अनिल जगताप को पद सौपा गया उसी क्षण स्थानीय लोगो ने अनिल जगताप को तरह तरह तरीके से मुबारक बाद देना शुरू कर दिए, कुछ ने फूल मालाएं पहनाई, तो किसी ने रैली निकाला,किसी ने पटाख़े फोड़ कर स्वागत किया, लेकिन एक गुट ने तो हद ही कर दिया जेसीबी से फुल बरसा कर ज़ोरदार स्वागत करके अनोखे तरह से स्वागत करने के कारण चर्चा में बने हुए है।

महाराष्ट्र के बीड जिले में जेसीबी से किये गए इस स्वागत के कारण जेसीबी एक बार फिर से चर्चा में आ चुका है ! इससे पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान बुलडोजर नजर आया था ! बुलडोजर को चुनाव के दौरान साइकिल के ऊपर चढ़ाते हुए देखा गया था !

Also Read:- Kapil Sibal Congress : कपिल सिब्बल ने कहा कांग्रेस सब की है इसे नेपोटिज्म का शिकार ना बनाया जाए

रिपोर्ट- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.