महाठग सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस, इमेज खराब करने का आरोप

0 424

नई दिल्ली: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टी.वी अभिनेत्री चाहत खन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को 100 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि चाहत ने उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है। चाहत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सुकेश ने उन्हें तिहाड़ जेल में शादी के लिए प्रपोज किया था। चाहत के इसी बयान पर सुकेश ने उसे उन्हें नोटिस भेजा है।

सुकेश के वकील का कहना है कि चाहत खन्ना के बयान की वजह से सुकेश की प्रतिष्ठा और छवि पर गहरा असर पड़ा है। चाहत के बयान से सुकेश को मानसिक परेशानी हुई है। वकील ने कहा कि जिस मामले में सुकेश को आरोपी बनाया गया है वह अदालत में चल रहा है। ऐसे में किसी भी आरोपी को दोषी साबित नहीं किया जा सकता और कोई भी व्यक्ति उस आरोपी के खिलाफ टिप्पणी नहीं कर सकता है।

सुकेश के वकील के अनुसार चाहत को लीगल नोटिस भेजकर 7 दिन में सुकेश से बिना शर्त माफी मांगते हुए अपना स्टेटमैंट जारी करने को कहा गया है। अगर चाहत ऐसा नहीं करती तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.