अमेरिका में फिर मास शूटिंग, फिलाडेल्फिया की गोलीबारी में 4 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

0 482

नई दिल्ली. अमेरिका(America Shooting) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के फिलाडेल्फिया (Philadelphia) शहर के किंग्सेसिंग में सोमवार रात मास शूटिंग की घटना सामने आई है। वहीं इस भयंकर गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इधर फिलाडेल्फिया इंक्वायरर के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक पुलिस अधिकारी ने गोलियों की आवाज सुनी और साउथ 56वीं स्ट्रीट और चेस्टर एवेन्यू में एक घायल को देखा।

इसके बाद कई लोगों ने पुलिस को उक्त इलाके में राइफल से लैस एक व्यक्ति के होने की जानकारी दी। इधर छानबीन के दौरान पुलिस को 4 लोगों के शव मिले हैं। इसके अलावा वहां मौजूद घायलों को तुरंत प्रेसबिटेरियन मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस की एक अन्य प्रवक्ता जैस्मिन रेली ने बताया कि छह लोगों को पेन प्रिस्बीटेरियन मेडिकल सेंटर में और दो अन्य लोगों को फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.