MCD Bill : दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने का बिल हुआ पारित

0 236

MCD Bill : पक्ष विपक्ष की नोकझोक और आरोप प्रत्यारोपों के बीच राजधानी दिल्ली में तीनों नगर निगमों को एक करने का नगर निगम संशोधन बिल लोकसभा में पारित हो गया। बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर राज्यों के अधिकार छीन ने और संघीय ढांचे पर हमला कर राज्यों की सत्ता का कंट्रोल अपने हाथ में लेने का आरोप लगाया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की कांग्रेस ने मनमानी तरीके से अपने राजनीतिक फायदे के लिए दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बांट दिया था। संसाधन और दायित्व का बंटवारा भी सही तरीके से नहीं किया गया। अमित शाह ने आगे कहा की सवाल निगमों में कार्यरत 1.20 लाख कर्मचारियों के साथ दिल्ली के करोड़ों लोगों के हित का है। इसी के साथ पार्षदों की संख्या 272 से घटाकर 250 तक सीमित कर दी जाएगी। सीटों का नए सिरे से परिसीमन होगा। परिसीमन के बाद ही चुनाव की संभावना बनेगी।

Also Read :MCD Election 2022 : MCD चुनाव टालने पर केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कश्मीर फाइल्स का भी किया जिक्र….

रिपोर्ट- मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.