यूपी के 37 जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0 635

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी आज बारिश की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। लखनऊ में तेज बारिश हो सकती है।

लखनऊ और उससे सटे आसपास के कई जिलों में बीते दिन बादलों का आना-जाना लगा रहा। रक्षाबंधन के दिन भी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव जैसे शहरों में मौसम सुहावना बना, लेकिन बादल बरसे नहीं। हालांकि, पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। शनिवार को शाम होते-होते लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में हल्के बादल छा, गए हालांकि इस दौरान कहीं पर भी बारिश नहीं हुई।

इन जिलों में भारी बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मानसून 17 अगस्त तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान 37 जिलों में जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन लखनऊ, आगरा, मथुरा, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, इटावा, संतकबीरनगर, मैनपुरी, एटा, अमरोहा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, कौशांबी, बहराइच और प्रयागराज और औरैया में तेज बारिश होगी और गरज के साथ छीटे पड़ेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.