बिहार में भारत बंद का मिला-जुला असर, सभी प्रमुख शहरों-स्टेशनों पर सुरक्षा बल तैनात

0 679

पटना: अग्निपथ के विरोध में सोमवार को भारत बंद का सुबह नौ बजे तक बिहार में मिला-जुला असर देखने को मिला। पटना जंक्शन सहित सभी स्टेशनों और शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात है।

उत्तर बिहार के दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी ,गोपालगंज बेतिया ,मधुबनी सहित दक्षिण बिहार के बिहारशरीफ, नवादा, गया आदि शहरों में सुबह से ही राजधानी पटना के लिए बसों का आवागमन बेरोकटोक चल रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा है। पूर्णिया में भारत बंद बेअसर है। यहां बसें चालू हैं और कॉलेज खुले हैं। बिहार में एहतियातन 350 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 20 जिलों में इंटरनेट पर रोक है। पटना में सभी निजी स्कूल बंद हैं। अन्य जिलों में भी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 11 जिलों के भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को दी गई है।

आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित भोजपुर जिले के सभी प्रमुख स्टेशनों और स्थलों पर सुरक्षाबल व मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सीआरपीएफ की एक कंपनी को तीन प्लाटून में बांट तीनों अनुमंडल आरा सदर, पीरो और जगदीशपुर में तैनात किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.