दुबई में मोदी बोले: आज विश्व को समावेशी और सबको साथ लेकर चलने वाली सरकारों की जरूरत

0 274

नई दिल्ली : दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, आज हर सरकार के सामने सवाल है कि वो किस अप्रोच के साथ आगे बढ़े। मेरा मानना है कि आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत है जो समावेशी हों, जो सबको साथ लेकर चलें। पीएम मोदी ने कहा, मैं मानता हूं कि सरकार का अभाव भी नहीं होना चाहिए और सरकार का दबाव भी नहीं होना चाहिए। बल्कि मैं तो ये मानता हूं कि लोगों की जिंदगी में सरकार का दखल कम से कम हो, ये सुनिश्चित करना भी सरकार का काम है।

मोदी ने कहा, आज हम 21वीं सदी में हैं। एक तरफ दुनिया आधुनिकता की तरफ बढ़ रही है तो पिछली सदी से चले आ रहे चैलेंजेस भी उतने ही व्यापक हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा हो,स्वास्थ्य सुरक्षा हो,जल सुरक्षा हो,ऊर्जा सुरक्षा हो,शिक्षा हो,समाज को समावेशी बनाना हो… हर सरकार अपने नागरिकों के प्रति अनेक दायित्वों से बंधी हुई है। दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, दुबई जिस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बन रहा है, वह बहुत बड़ी बात है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.