मुलायम की बहु ” अपर्णा यादव” हुई बीजेपी में शामिल, बोली – राष्ट्रधर्म सबसे पहले है

0 786

आज यानी कि बुधवार के दिन मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है जोकि समाजवादी पार्टी के लिए एक झटके से कम नहीं है। अपर्णा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्र धर्म उनके लिए सबसे ऊपर है और वह हमेशा से ही प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ही सीएम योगी की भी तारीफ की।अपर्णा के बीजेपी में आने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पश्चिम यूपी में चुनाव होने वाला है और SP के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम यूपी में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी. अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी के शासन में एक अच्छा सुशासन है. आगे अपर्णा ने स्वच्छ भारत अभियान, महिलाओं, रोजगार के लिए चलाई गई स्कीम्स का जिक्र किया. उन्होंने कहा मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं और मुझे सबका साथ चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.