भाजपा की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर बीच रास्ते में रोका गया – अखिलेश यादव

0 812

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर साजिश का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दावा किया कि ,उनके हेलीकॉप्टर को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। “मेरा हेलीकॉप्टर बिना वजह दिल्ली में रोक दिया गया ! मुझे मुजफ्फरनगर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है, जबकि बीजेपी के एक शीर्ष नेता ने यहां से उड़ान भरी है!
जब राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं और सपा के अखिलेश यादव भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं। आधे घंटे बाद अखिलेश ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है. सपा प्रमुख ने कहा, “सत्ता का दुरुपयोग लोगों के हारने की निशानी है… यह दिन समाजवादी संघर्ष के इतिहास में भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.