गौतमबुद्धनगर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विभिन्न मामलों का सुलह-समझौते से होगा निस्तारण

0 52

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 09 मई 2026 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन जनपद मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसील न्यायालयों में एक साथ किया जाएगा।

विभिन्न प्रकार के मामलों का होगा निस्तारण

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, बिजली और पानी से संबंधित प्रकरण, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व मामले तथा सेवा संबंधी प्रकरणों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटीगेशन स्तर के मामलों को भी लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

आपसी सहमति से विवादों के समाधान पर रहेगा जोर

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी मामले, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति और सद्भावना के आधार पर समझौता करने के इच्छुक हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में सुना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करना और पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.