लखनऊ में पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव आंगन में दफनाया

0 376

लखनऊ। लखनऊ में पड़ोसी ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव घर के आंगन में दफना दिया। महिला के परिजनों ने सोमवार को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी नॉर्थ जोन, कासिम आबिदी ने कहा कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों को अपने पड़ोसी मोहम्मद कासिम पर शक था, जिससे पुलिस ने महिला के लापता होने के बारे में पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध ने शुरू में कहानियां गढ़ीं, लेकिन बाद में कबूल कर लिया कि उसने महिला की हत्या की है।

डीसीपी ने कहा, पुलिस को फुटेज मिला है, जिसमें महिला को संदिग्ध के घर की ओर जाते देखा जा रहा है।

शव को संदिग्ध के घर से बाहर निकाला गया और शव परीक्षण से पता चला कि महिला के सिर में चोट थी।

आरोपी मृतका को ‘बहन’ कहकर संबोधित करता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अपराध के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.