लश्कर आतंकी तालिब मामले में भाजपा अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष को नोटिस जारी

0 589

जम्मू। आतंकवादी तालिब हुसैन को भाजपा की एसटी मोर्चा में सदस्यता मामले में मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर पर भाजपा की अनुशासन समिति कड़ा फैसला ले सकती है। समिति ने इस संबंध में एसटी मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर को नोटिस जारी कर 48 घंटे में अपनी स्थिति साफ करने को कहा है। समिति के सूत्रों के अनुसार शेख बशीर के पक्ष को जानने के बाद अनुशासन समिति मामले में अपना फैसला लेगी और कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट भेजेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेतृत्व ने लश्कर के आतंकवादी तालिब के भाजपा एसटी मोर्चा की सदस्यता के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व इस मसले पर कड़ी कार्रवाई कर प्रदेश के सभी मोर्चां व प्राकोष्ठों के नेताओं को कड़ा संदेश दे सकता है। उल्लेखनीय है कि रियासी में स्थानीय लोगों ने दो आतंकवादियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

उनमें से एक तालिब हुसैन के भाजपा एसटी मोर्चा का सदस्य और आईटी सेल का प्रभारी होने का मसला खूब गर्माया हुआ है। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर साफ कर दिया था कि तालिब से भाजना का कोई लेना देना नहीं है और वह पार्टी का सक्रिय सदस्य भी नहीं है।

अमर उजाला से साभार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.