अब ATM से UPI के जरिए भी निकाल सकेंगे कैश, सबसे पहले BOB ने शुरू की व्यवस्था

0 377

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सरकारी बैंकों में पहली बार यूपीआई (UPI) के जरिये एटीएम (ATM) से नकदी निकालने (take cash) की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक एटीएम पर दिखने वाले क्यूआर कोड (QR code) के जरिये पैसा निकाल सकते हैं। बीओबी ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिये एटीएम से कैश विड्रॉल की सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है।

बैंक ने कहा कि उसकी इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई (BHIM UPI) और अन्य यूपीआई एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागी बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के एटीएम से कैश विड्रॉल के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड (Debit Card) के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई कैश विड्रॉल’ (UPI Cash Withdrawal) का विकल्प चुनना होगा। फिर उसे निकाली जाने वाली राशि को दर्ज करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड (QR Code) प्रदर्शित होगा। इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई एप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए ऑथोराइज करना होगा।

बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि आईसीसीडब्ल्यू सर्विस की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बगैर कैश विड्रॉल की आजादी होगी। बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये की निकासी की जा सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.