Share Market : शेयर बाजार में जबरदस्त छलांग , सेंसेक्स में आया 1300 अंकों का उछाल, निफ्टी हुई 18000 के पार

0 776

Share Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान से चालू हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 839 अंक की तेजी के साथ एक बार फिर से 60 हजारी हुआ । यह सूचकंक 60,116 के स्तर पर open हुआ । वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 224 अंक उछलकर 17,895 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ ,कारोबार शुरू होने के साथ ही दोनों इंडेक्स में तेजी देखी गई और सेंसेक्स 1300 अंक तक उछला । फिलहाल, सेंसेक्स 1268 अंक या 2.14 फीसदी की तेजी लेते हुए 60,545 के स्तर पर कारोबार किया ।

ये भी पढ़े Chaitra Navratri 2022 : नवरात्री के तीसरे दिन करे ऐसे पूजा , बरसेगा धन

वहीं दूसरी ओर निफ्टी लंबी छलांग लगाते हुए 18000 के पार पहुंचा । निफ्टी सूचकांक 343 अंक की बढ़त लेकर 18,013 के स्तर पर कारोबार किया । गौरतलब है कि इससे पहले नए वित्त वर्ष के पहले दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुआ । बीएसई का सेंसेक्स 708 अंक उछलकर 59,277 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर रुका ।

 

ये भी पढ़े  Lakhimpur kheri case : SIT ने दो बार यूपी सरकार से आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को कहा

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.