नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से की राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

0 784

ममता बेनर्जी ने शनिवार को कई ट्विट किए और कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और भारत की हर आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा रहेंगे !
हम उनकी जयंती एक देश नायक के रूप में मनाएंगे

हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हर साल राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए जिससे पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे और एक महान देश नायक के रूप में याद करे

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नेताजी की जयंती पर इंडिया गेट पर उनके होलोग्राम स्टैंड का उद्घाटन करेंगे!
इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की एक विशाल मूर्ति बनाई जाएगी!

सुभाष चंद्र बोस की जो प्रतिमा लगाए जाने वाली है वो 28 फीट ऊंची और करीब 4 फीट चौड़ी होगी, इंडिया गेट कि जिस जगह पर 1968 तक किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा स्थापित थी वहां अब सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा लगाई जानी है लेकिन असली मूर्ति स्थापित होने तक यहां पर होलोग्राम तकनीक से सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा नजर आएगी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.