महारानी एलिजाबेथ-II के निधन पर आज भारत में राजकीय शोक, आधा झुका राष्ट्रध्वज

0 517

नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth-II) के निधन के चलते आज यानी 11 सितंबर को सम्पूर्ण देश (India) में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस हेतु आज लाल किले पर देश का राष्ट्रध्वज आधा झुकाया गया है ।

गौरतलब है कि, गृह मंत्रालय ने अपने द्वारा जारी बयान में यह उल्लेख किया था कि, राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में उन सभी भवनों पर फहराया जाएगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि राजकीय शोक के दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

पता हो कि, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बीते गुरूवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। इस बाबत बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा था कि, “आज दोपहर बाल्मोरल में महारानी का निधन हो गया।” एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही हस्ती हैं। वह 70 साल शासन के शीर्ष पर रहीं।

वहीं बीते शनिवार को राजकुमार चार्ल्स (Prince Charles III) तृतीय को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का महाराज घोषित कर दिया गया है। इस तरह से ब्रिटेन में बीते शनिवार नए महाराज का राज्याभिषेक हुआ है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे 73 वर्षीय चार्ल्स अपनी मां के निधन के बाद स्वाभाविक रूप से महाराज बन गए हैं। वहीं अब से वह प्रिंस चार्ल्स नहीं, बल्कि किंग चार्ल्स -III (King Charles III) कहलाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.