बरहज -देवरिया | सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों ने किया भोले नाथ का जलाभिषेक

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा भारी भीड़

0 241

बरहज -देवरिया | नगरपालिका बरहज में स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवभक्तो ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया।
सोमवार को नीलकण्ठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में लाइन लगी रही ,  हर हर महादेव से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था |घड़ी घण्टो के बजने से मधुर ध्वनि आस पास के वातावरण को भक्ति मय कर रही थी। बरहज का प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर अपनी ख्याति के लिए दूर दूर तक जाना जाता हैं।

महिलाओं द्वारा व्रत रखकर शिव भगवान का जलाभिषेक करते हुए

पहले सोमवार को महिलाओं द्वारा व्रत रखकर शिव भगवान का जलाभिषेक करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की गयी  | वही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।

 

यह भी पड़े :सिद्धार्थनगर | शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक करने को लेकर मुस्तैद रही एनडीआरएफ

संवाददाता-पवन पाण्डेय , बरहज -देवरिया |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.