बरेली में हुआ ओपन स्टेट चैंपियनशिप का आगाज

0 677

बरेली (वीनेशन न्यूज): आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बरेली में राज्य स्तरीय ताइकांडो चैंपियनशिप का प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया , जिसमें लखनऊ के ब्लैक बेल्ट वीरेंद्र भारती एवं लखीमपुर खीरी के ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डेन प्रांजल गुप्ता शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से 4अक्टूबर तक खेली जाएगी, प्रतियोगिता में खेल के दोनो चरणों कागोरी एवम पुमसे खेला जायेगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के आंवला जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह पाल ने किया, उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खिलाड़ियों का लक्ष्य खेल के अंतिम शिखर तक पहुंचना होना चाहिए। इस खेल को महिला वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा ज्यादा उत्साह से प्रतिभाग किया जा रहा है, आत्मरक्षा एवम आक्रमण इस खेल की विशेषता है जिससे महिलाओं और बेटियों के अंदर आत्मरक्षा के गुण विकसित होते है और वो कठिन परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने में समर्थ होती है। ”

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बरेली के पूर्व मेयर डॉ. चौहान ने कहा की यह खेल शरीर को एक व्यायाम भी करता है जिससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। कार्यक्रम का संचालन बरेली ताइकंडो एसोसिएशन के सचिव हरीश पाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 500 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। लखीमपुर खीरी के ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डेन प्रांजल गुप्ता ने अदभुत खेल का प्रदर्शन कर कई करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.