देश को नई ऊंचाईयों तक पहुँचाने का मौका,PM Modi का सबसे निवेदन “बजट पर खुले मन से करें चर्चा”

0 225

बजट पेश होना एक देश और उसके देशवासियों की अर्थिक मजबूरी का एक अहम हिस्सा है। पिछले वर्ष बजट 1 फरवरी 2021 को पेश किया गया था, और 17 मार्च 2021 को पारित किया गया था।
2022 का बजट सत्र कोरोना की महामारी के कारण 3 चरणों में बाँटा गया है। पहला चरण 31 जनवरी से, दसरा चरण 11 फरवरी से और तीसरा चरण 14 मार्च से शुरू किया जाएगा। यह सत्र: 8 अप्रैल को खत्म होगा।

आज 31 जनवरी 2022, जो की पहला चरण है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो सदनों को सम्बोधित करते हुए शुरू हो चुका है। सत्र के शुरू होने से पहले प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी संसद में और मीडिया को सम्बोधित करते हुए सबका स्वागत किया और कहा, “आज बजट सत्र के पहले चरण का आरंभ हो रहा है। आज की वैश्विक परिस्थिती में भारत के लिए बहुत सारे अवसर मौजुद हैं।”

मोदी ने ये भी कहा का बजट 2022 विश्व को भारत की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम और भारत की बनाई गई वैक्सीन ही नहीं दर्शाता , विश्व में एक विश्वास उत्पन्न करता है। नरेंद्र मोदी ने सांसदों से ये विनती की है की, “चुनाव चलते रहेंगे, परन्तु बजट की चर्चा में सारे सांसद खुले मन से शामिल हों”
मोदी ने कहा की उनके मुद्दे, उनकी बात चीत, और वैश्विक प्रभाव जरुरी मुद्दे उठा सकते हैं। एक बजट सत्र पूरे वर्ष तक चलता है, हम जितनी प्रतिभा से सत्र को जितना सफलतापूर्ण बनाएंगे उतना देश के लिए प्रगतिशील होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.