पवार जानबूझकर पूर्वोत्तर के जनादेश की अनदेखी कर सिर्फ कस्बा उपचुनाव को महत्व दे रहे हैं: शिंदे

0 379

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अपनी सहुलियत के हिसाब से पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणामों को नजरअंदाज कर रहे हैं और कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को बदलाव का संकेत बता रहे हैं।

गौरतलब है कि राकांपा प्रमुख पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माने जाने वाले पुणे की कस्बा पेठ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हाथों भाजपा की हार को देश में चल रही बदलाव की बयार का संकेत बताया था। शिंदे ने कहा, ‘‘पवार अपनी सुविधा के हिसाब से चुनाव परिणाम को देख रहे हैं। वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में तीन राज्यों के परिणामों को नजरअंदाज कर रहे हैं और सिर्फ कस्बा पेठ विधानसभा सीट की बात कर रहे हैं।”

शिवसेना नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि कस्बा परिणाम के बाद पवार ईवीएम पर संदेह नहीं करेंगे।” शिंदे ने रविवार को भाजपा द्वारा मुंबई की छह लोकसभा क्षेत्रों में से दो में आयोजित ‘आशीर्वाद यात्रा’ में भी भाग लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.