फोटोज ऑफ द वीक: श्रीगणेश की विदाई, मलेशिया में जमीं पर उतर आया चांद…देखिए हफ्ते की 10 रोचक तस्वीरें

0 203

1) भारत: अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन, अब अगले बरस आएंगे बप्पा

देश के कई शहरों में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। मुंबई का गणेश उत्सव देशभर में प्रसिद्ध है। फोटो वहीं की है। कोविड की वजह से दो साल बाद इस बार बिना किसी पाबंदी के शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

2) अमेरिका : कैलिफोर्निया भीषण गर्मी की चपेट में, खाक हो गया पेड़

अमेरिका का कैलिफोर्निया भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां सितंबर के पहले आठ दिन अब तक के इतिहास के सबसे गर्म दिन साबित हुए हैं। मंगलवार को यहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी की वजह से वाइल्ड फायर की बहुत सी घटनाएं यहां हो रही हैं।

3) चीन: सिचुआन में 6.8 तीव्रता का भूकंप, सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू

तस्वीर चीन के सिचुआन प्रांत की है, जहां शुक्रवार को 6.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं। तस्वीर में राहत कर्मी भूकंप के बाद भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

4) मलेशिया: जब ‘चांद’ जमीं पर उतर आया

मलेशिया के कुआलालंपुर में अभी मिड ऑटम फेयर लगा हुआ है। इसी फेयर के दौरान चाइनाटाउन की एक हेरिटेज साइट पर एक विशाल फुल मून (इंस्टालेशन) रखा गया है। ये मेला चीनी कैलेंडर के हिसाब से हर आठवें महीने के 15 वें दिन आयोजित किया जाता है।

5) स्विट्जरलैंड: पौराणिक कथाओं से प्रेरित ‘मेडिटेशन स्कल’

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में कलाकार निकी डे सेंट फले द्वारा बनाए स्कल्पचर को प्रदर्शित किया गया है। इसकी ऊंचाई 10 फीट व चौड़ाई 7 फीट है। इस स्कल्पचर का नाम स्कल मेडिटेशन रखा गया है। इसे कांच और रंगीन पत्थरों से बनाया है। जो पौराणिक कथाओं से प्रेरित है।

6) तुर्की: 60 टन रेत से बनाई अंतरिक्ष यात्रियों की कलाकृति

तुर्की के एंटाल्या शहर में इंटरनेशनल सैंड स्कल्पचर फेस्टिवल चल रहा है। इस साल फेस्टिवल की थीम- स्पेस एडवेंचर रखी गई है। यहां कलाकारों ने रेत से 25 अंतरिक्ष यात्रियों की कलाकृतियां बनाई हैं। इनमें सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन(बाएं) की कलाकृति भी शामिल है। कलाकृतियों को बनाने में 60 टन रेत का इस्तेमाल हुआ है।

7) ब्रिटेन: प्रकृति के सुधार के लिए रोता घोड़ा बना विजेता

फोटो ब्रिटेन के आर्टिस्ट मिस्टी की है। जिन्हें चैनल 4 ने बेस्ट स्कल्पचर अवार्ड से नवाजा है। उन्हें ये अवॉर्ड ‘आई वीप फॉर नेचर’ विषय पर बनाई कलाकृति के लिए मिला है। इस कलाकृति को जल्द ही नीलामी के लिए भी रखा जाएगा।

8) चीन: 25 हजार एलईडी बल्ब से बना रहे आर्टिफिशियल मून

तस्वीर चीन के जिआंगसु प्रांत की है, जहां एक मॉल में ‘सुपर आर्टिफिशियल मून’ बनाया जा रहा है। इस चांद को बनाने के लिए मॉल के कर्मचारियों ने करीब 25 हजार एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया है। इस आर्टिफिशियल मून का व्यास करीब 6 मीटर है।

9) ऑस्ट्रेलिया: ओपेरा हाउस से इंग्लैंड की महारानी को श्रद्धांजलि

तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस की है, जहां ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के रूप में ओपेरा हाउस पर क्वीन की विशाल तस्वीर प्रोजेक्ट की गई।

10) ड्रोन फोटो ऑफ द ईयर

तस्वीर नॉर्वे और नॉर्थ पोल के बीच में मौजूद स्वालबार्ड आईलैंड की है। तस्वीर में एक छोटा पोलर बियर बर्फ पर सैर करता नजर आ रहा है। इस तस्वीर को ड्रोन से लिया गया है और 2022 में ड्रोन से ली गई तस्वीरों में सर्वश्रेष्ठ तस्वीर का अवार्ड मिला है।

(दैनिक भास्कर से साभार)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.