pig-to-human organ अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने Organ Transplantation के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी

0 738

 pig-to-human organ:अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने Organ Transplantation के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता पा ली है । डॉक्टरों ने दो ब्रेन डेड लोगों में सूअर के हृदयों को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट कर दिया है  इस प्रयोग के सफल होने की घोषणा करते हुए बीते मंगलवार को शोधकर्ताओं ने कहा कि मानव शरीर में किसी अन्य जानवर के अंग को ट्रांसप्लांट करना चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने के बराबर है ।

शोधकर्ताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि जून और जुलाई में हुए तीन दिवसीय प्रयोग के दौरान मरीजों में लगाए गए हृदयों ने तीन दिनों तक सही ढंग से काम कर रहा है । इन मरीजों को वेंटीलेटर का इस्तेमाल करके जिंदा रखा है । इस प्रयोग का सफल होना इस वजह से भी बड़ी कारण है  कि इसी साल मार्च में महीने में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसे जनवरी में ऑपरेशन के जरिए सूअर का दिल लगाया है

एक रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पहले एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल करते हुए पहले सूअरों के ह्रदय में पाए जाने वाले वायरस की जांच की, जिसके बाद जून में सूअर के दिल को एक मरीज में ट्रांसप्लांट किया किया  इसी तरह दूसरे मरीज में सूअर का दिल करीब 2 माह के बाद 6 जुलाई को ट्रांसप्लांट किया गया। दोनों मरीजों को सर्जरी के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया, जहां उनकी 72 घंटों तक निगरानी की गई। शोधकर्ताओं ने बताया कि दोनों मरीजों में ट्रांसप्लांट किए गए हृदयों ने 3 दिनों तक ठीक ढंग से काम किया।

ये भी पढें – सावन में शिवमय हुई काशी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.