शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक: PM मोदी

0 628

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वह 15 और 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। एससीओ के प्रमुखों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री समरकंद का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, एससीओ शिखर सम्मेलन में, मैं सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए तत्पर हूं। इसके तहत व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए कई निर्णय लिए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा, मैं समरकंद में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं। मुझे 2018 में उनकी भारत यात्रा याद है। उन्होंने 2019 में वाइब्रेंट गुजरात समिट में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भी शिरकत की। इसके अलावा, मैं शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करूंगा।

शिखर सम्मेलन से अलग पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.