PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से की गई घोषणाओं की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की

0 295

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त को दिए गए अपने भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा करने के लिए दिल्ली में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से की गई घोषणाओं – मध्यम वर्ग के आवासों के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने और घरों के लिए सौर ऊर्जा सुनिश्चित करने के क्रियान्वयन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बैठक को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की।”

बयान में आगे बताया गया है कि “स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और मध्यम वर्ग के आवासों के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने के बारे में उल्लेख किया था।

प्रधानमंत्री ने इस घोषणा को लागू करने के बारे में की गई तैयारियों की समीक्षा की। स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में, प्रधानमंत्री ने घरों के लिए सौर ऊर्जा सुनिश्चित करने के बारे में भी उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री ने इस योजना को क्रियान्वित करने की तैयारियों की भी समीक्षा की।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.