राजस्थान में बोले PM मोदी :अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी,3 दिसंबर- कांग्रेस छूमंतर

0 294

डूंगरपुर : राजस्थान के डूंगरपुर के सागवाड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहाआज मैं मावजी महाराज जी का आशीर्वाद लेते हुए एक भविष्यवाणी करने की हिम्मत कर रहा हूं।इस पवित्र धरती की ताकत है कि मेरे मन में ये विचार आया है और मैं मावजी महाराज से क्षमा मांगकर ये हिम्मत कर रहा हूं। अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी। 3 दिसंबर- कांग्रेस छूमंतर.

मोदी ने कहा जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महाराज का आशीर्वाद मिला है।वहां ये साफ-साफ दिख रहा है- भाजपा आ रही है। ये वो मिट्टी है जिसने ऐसे वीर पैदा किए हैं, जिन वीरों ने महाराणा प्रताप की कीर्ति बढ़ाने में अपने खून-पसीने का योगदान दिया था।मैं कालीबाई के बलिदान को, मानगढ़ धाम में बलिदान देने वाले गोविंद गुरू की अनुयायियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

सागवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के पाले हुए पेपर लीक माफियाओं ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। आज कांग्रेस के नेताओं के घर से छापे में जो निकल रहा है, लॉकर से सोने की ईंटें निकल रही हैं, काले कारनामों की लाल डायरी..ये लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं उसमें कांग्रेस की काली सच्चाई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.