प्रधानमंत्री मोदी कल 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

0 335

नई दिल्ली: देश के युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 20 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेले के अंतर्गत 71 हज़ार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस मौके पर नौकरी पाने वाले युवाओं को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है. उसने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा.

इस अभियान के तहत 10 लाख युवाओं को केन्द्र सरकार की तरफ़ से सरकारी नौकरी दी जायेगी. देश भर के युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में जैसे जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट्स, टेक्नीशियन, इंस्पेक्टर, सोशल सिक्योरिटी ऑफ़िसर, टीचर, नर्स, इन्कम टैक्स ऑफ़िसर जैसे पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी.

इस कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कर्मी कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के बारे में अपने अनुभव भी साझा करेंगे. कर्मयोगी प्रारम्‍भ मॉडयूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन आरम्भिक पाठ्यक्रम है. इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्‍थल पर नैतिकता, सत्‍यनिष्‍ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.