PM मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू को जन्मदिन की दी बधाई

0 577

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्धायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य को बदलने और अपने युवाओं को सशक्त बनाने के अथक प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- ‘अरुणाचल प्रदेश के युवा और गतिशील मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं।’

पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त, 1979 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में हुआ था। वर्तमान में वह देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। पेमा खांडू अरुणाचल में बेहद लोकप्रिय हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.