Delhi News: मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट सर्कुलर जारी

0 533

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के शराब घोटाले मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपितों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई एफआईआर दर्ज कर चुकी है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

उल्लेखनीय है इस घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने 19 अगस्त को सिसोदिया के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए।

इस लुकआउट सर्कुलर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आपकी सारी रेड फैल हो गई। कुछ नहीं मिला। एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.