PM मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

0 419

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय माता दी।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।। देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ आज से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन सुख, सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण हो।

उल्लेखनीय है कि आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.