प्रयागराज में युवक की गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0 596

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

उतरांव के घाटमपुर गांव निवासी अनिल यादव (20वर्ष) पुत्र बासदेव यादव गुरुवार शाम घर से कटहरा बाजार किसी काम से गया था। देर रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पाया गया। उसकी अज्ञात अपराधियों ने गलाघोंट करके हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया युवक का शव सड़क के किनारे पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। परिवार के लोगों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.