पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, हार्ट अटैक आये यात्री को सकुशल पहुंचाया अस्पताल

0 424

लक्ष्मणझूला: श्रावणमास के शुभारंभ के साथ ही श्री नीलकंठ महादेव -2022 की यात्रा लगातार जारी है। नीलकंठ महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 24 जुलाई 2022 को नीलकंठ यात्रा पर आये एक कांवड़ यात्री को खैरखाल में अचानक चलते-चलते हार्ट अटैक आ गया।

ड्यूटी पर कार्यरत थानाध्यक्ष कालागढ़ अमरजीत सिंह मय पुलिसकर्मी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हार्ट पेशेंट को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। सड़क पर जाम अधिक होने की वजह से थानाध्यक्ष मय पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कंधे पर उठाकर तत्काल काफी दूर खड़ी 108 एंबुलेंस में बिठाकर उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। नीलकंठ में तैनात पुलिस कार्मिकों द्वारा मानवता भरे कार्य और कावड़ यात्रियों को अपने गन्तब्य स्थानों तक पहुचाने के कार्यों को बडी बेखुबी से किया जा रहा है। जिसमें कावड़ यात्रियों के द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस को धन्यवाद देकर भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.