लक्ष्मणझूला पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय, यात्री के खोये हुये पर्स व मोबाइल को सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया

0 512

लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में रामझूला चौकी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों को एक मोबाइल, पर्स जरुरी दस्तावेज एवं कुछ धनराशि पड़ी हुयी मिली। उक्त कर्मियों द्वारा आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने तथा काफी तलाश के पश्चात उक्त पर्स एवं मोबाइल तुषार पुत्र हुकुम सिंह, निवासी- नंद नगरी, दिल्ली (उम्र-16 वर्ष) को चौकी रामझूला पर बुलाकर उनका पर्स व सभी सामान सुपुर्द किया गया। उक्त व्यक्ति तुषार व जनता के व्यक्तियों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी|
पुलिस टीम
महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट
आरक्षी सुशील कुमार

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.