31 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

0 35

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। मंगलवार को जारी संसदीय बुलेटिन के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार, 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी को शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के आधे घंटे बाद राज्यसभा सरकारी कामकाज के लिए अलग से बैठक करेगी।

30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक
इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगामी सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की थी। इस दौरान किरेन रिजिजू ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि पिछले दो सत्रों में संसद में काफी हंगामा हुआ, जिससे हमारी संसद की छवि खराब हुई। मैं विपक्षी नेताओं और अन्य सांसदों से अपील करना चाहता हूं कि वे सत्र के दौरान संसद में चर्चा में हिस्सा लें और चर्चा करें। अगर विपक्ष संसद को चलने दे, तो चर्चा आसानी से हो सकती है।

बजट को लेकर किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उम्मीद जताई थी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी। सभी को उम्मीद है कि एक अच्छा बजट पेश किया जाएगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.