वनडे विश्व कप के लिए राहुल द्रविड़ ने तैयार किया टीम इंडिया का स्क्वॉड! IPL के बाद फाइनल हो सकती है टीम

0 462

नई दिल्ली : भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि वह इस साल भारतीय टीम द्वारा खेले गए घरेलू एकदिवसीय मैचों से तैयार हुई टीम की रूपरेखा से काफी खुश हैं और उन्होंने विश्व कप के टीम के लिए 17-18 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है।

भारत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैच पहले ही चुका है। इस श्रृंखला के दो मैच हो गए है और तीसरा बुधवार को यहां खेला जाएगा। द्रविड़ से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नौ घरेलू एकदिवसीय मैचों में वह हासिल किया जो उन्होंने निर्धारित किया था? तो उन्होंने कहा, ”हां काफी हद तक है। कल के मैच का परिणाम चाहे जो भी हो, हमें इन नौ मैचों से काफी स्पष्टता मिली है। हमें इस स्पष्टता को जारी रखने की जरूरत है।”

भारतीय कोच (indian coach) ने कहा, ”हमारे लिए यह अब अलग-अलग एकादश के संयोजन के बारे में है। हम यह सुनिश्चित करना है कि विश्व कप के दौरान जरूरत पड़ने पर हम संयोजन में बदलाव कर सकें। हम यह तय करना चाहते है कि विश्व कप के दौरान आश्चर्यचकित ना हो।”

मुख्य कोच ने चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति पर खेद व्यक्त किया, जो विश्व कप की योजना में चौथे क्रम के बल्लेबाज है। द्रविड़ ने हालांकि उनकी जगह टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव के खराब प्रदर्शन के बावजूद सहानुभूति दिखाई।

सूर्या दो मैच में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गये थे। राहुल ने कहा, ”जाहिर है। श्रेयस का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह शायद उन लोगों में से एक है जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। उनकी जगह टीम में शामिल सूर्या के प्रदर्शन को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं। वह दो बहुत अच्छी गेंद पर आउट हुए। सूर्या को टी 20 की तरह एकदिवसीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है।”

घरेलू एकदिवसीय मैचों का यह चरण बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि खिलाड़ी अब आईपीएल में उतरेंगे और उसके बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल होगा। उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा और दुबई में संभावित एशिया कप होगा। द्रविड़ ने कहा, ”हमें घरेलू परिस्थितियों में अब ज्यादा मैच नहीं मिलेगा। आईपीएल खत्म होने तक काफी हद तक हम टीम और खिलाड़ियों के बारे में स्पष्ट हो जाएंगे। हमने इसे 17-18 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.